फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police picked up from the pyre half burnt body of a married woman

पुलिस ने चिता से उठाया विवाहिता का अधजला शव

Fri, 18 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 18 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप है। इसके बाद आनन फानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात के समय चिता से विवाहिता का अधजला शव उठा लिया। दहेज हत्या में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

भगवानपुर के रुहालकी दयालपुर गांव के शेर सिंह ने साल भर पहले सात मई 2014 को अपनी बेटी गुुड़िया की शादी पनियाला गांव के राजू के साथ की थी। मायके वालों की मानें तो ससुराल पक्ष लगातार बाइक की डिमांड कर रहा था। बृहस्पतिवार की पनियाला गांव से पड़ोसियों ने गुुड़िया के तबियत बिगड़ने की सूचना मायके वालों को दी। गुड़िया के पिता शेर सिंह, भाई रामकुमार आदि ससुराल पहुंचे तो पता चला कि गुुड़िया को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही गुुड़िया की मौत होने पर ससुराल वाले उसका शव गांव ले जा चुके थे।
विज्ञापन

दोबारा गांव पहुंचने पर शमशान घाट पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मायके वालों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल टीम सहित गांव पहुंचे और जलती चिता से शव को उठाकर कब्जे में ले लिया। अचानक पुलिस पहुंचने से शमशान में भगदड़ मच गई। पुलिस ने रात में ही गुड़िया के पिता शेर सिंह की तहरीर पर विवाहिता के पति राजू, सास धर्मवीरी, ससुर सुक्का व देवर प्रदीप और राजवीर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों सौंप दिया गया है, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



साहब! मैं कहां से लाता बाइक
गुड़िया के पिता शेर सिंह व भाई रामकुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बेटी के आखिरकार दहेज की भेंट चढ़ जाने पर फूट-फूट कर रो रहे लाचार पिता ने मजबूरी जताई कि तंगी की हालत में वह बाइक कहां से लाता। वहीं गुुड़िया की बड़ी बहन बबीता, छोटी बहन प्रियंका व भाई पिंकू का भी रो रोकर बुरा हाल रहा।


जनवरी में पूरी होनी थी डिमांड
मायके वालों ने पुलिस को बताया कि गुड़िया को पिछले महीने भी मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। कई दिन मायके में रहने के बाद गुड़िया के भाई रामकुमार ने जीजा राजू को जनवरी में बाइक दिलाने का वायदा किया था। इसके बाद गुड़िया वापस ससुराल आई थी।



हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश
गुुड़िया की दहेज के कारण हत्या और गुपचुप दाह संस्कार की खबर मायके वालों के गांव रुहालकी दयालपुर में जंगल की आग की तरह फैल गई। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शेर सिंह के परिवार के साथ सिविल अस्पताल शव लेने पहुंचे। उन्होंने दहेज हत्या पर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed