{"_id":"56f6cf9c4f1c1bf52cf14e38","slug":"police-nabbed-two-persongs-and-recovered-400-boxed-of-dessi-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से पकड़ी 400 देशी अवैध शराब की पेटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से पकड़ी 400 देशी अवैध शराब की पेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुग्गावाला गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति के घेर से अवैध देशी शराब की 400 पेटियां पकड़ी है। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। जबकि पुलिस ने दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को काफी समय से बुग्गावाला गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब के कारोबार को लेकर सूचना मिल रही थी। शनिवार को एसआई गजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर सरदार चंदन सिंह के घेर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने घेर के बाहर खड़ी मैक्स गाड़ी और गोदाम से 400 पेटी देशी शराब की बरामद की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ही मौके से लोगों को हिरासत में लिया है।