फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police is not arresting the killers

पुलिस नहीं कर रही जीशान के हत्यारों की गिरफ्तारी

Sat, 13 Nov 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Police is not arresting the killers
मंगलौर में पत्रकारों से वार्ता करते मृतक जिशान के परिजन। - फोटो : ROORKEE
एक सप्ताह पूर्व युवक की हत्या में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला मलानपुरा निवासी जीशान की आठ नवंबर की देर शाम को एक हजार रुपये को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में एक मुख्य आरोपी समेत चार पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शनिवार को मृतक के पिता रेहान अहमद और परिजनों ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि वह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तीनों आरोपी मोहल्ला मलकपुरा के रहने वाले हैं। एक आरोपी मुख्य आरोपी का बड़ा भाई है। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं कर रही है। वे खुलेआम घूम रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मोहम्मद रमजानी, मोहम्मद इमरान, मुस्तकीम अंसारी, नसीर अहमद, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed