{"_id":"5ff0b6cc8ebc3e3bfe501014","slug":"police-invoices-for-not-installing-helmets-and-masks-roorkee-news-drn3665169115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट व मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट व मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने किए चालान
विज्ञापन
मंगलौर में बिना मास्क व हेलमेट पर चालान काटती पुलिस।
- फोटो : ROORKEE
कस्बे में बिना मास्क और बिना हेलमेट के घूम रहे लोगों के पुलिस ने चालान किए हैं। पुलिस ने बिना हेलमेट व मास्क के करीब 400 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से दिनभर बिना मास्क व हेलमेट वाले वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
शनिवार को शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली के नेतृत्व में कस्बे के कई स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 400 लोगों के चालान किए। पुलिस ने कस्बे के बस अड्डे पर कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाकर करीब 100 चालान किए। वहीं झबरेड़ा तिराहे पर भी करीब 110 लोगों के चालान काटे। इसके अलावा मेन बाजार, डाट बाजार, पालिका बाजार व पुलिस चौकी के पास भी करीब 200 चालान किए गए। पुलिस कार्रवाई से बिना मास्क घूम रहे लोगों व बिना हेलमेट वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर बिना हेलमेट व मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं।
पुलिस ने 18 लोगों का किया चालान
झबरेड़ा। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 18 लोगों का चालान किया है। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी मोहन कठैत ने बताया कि पुलिस चौकी के सामने वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 लोगों को बिना मास्क के मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए इन सभी लोगों के चालान किए गए। वहीं लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी संजय नेगी ने बताया कि चौराहे पर चेकिंग दौरान अनियमितता मिलने पर 10 लोगों का चालान किया गया है। कुल मिलाकर दोनों पुलिस चौकी क्षेत्र में 18 लोगों के चालान काटे गए हैं।