फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police entangled in uncovering murder of petrol pump owner

Roorkee News: पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के खुलासे में उलझी पुलिस

Tue, 16 Jan 2024 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in uncovering murder of petrol pump owner
Iन बदमाश पकड़ में आ रहे और न ही पता चल रही हत्या की वजह
विज्ञापन

I
I19 दिन बाद भी पुलिस के दावे हवाई, 27 दिसंबर को हुई थी हत्याI
Iपेट्रोल पंप मालिक की हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही पुलिस के हाथ 19 दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस अब तक न ही हत्यारों तक पहुंच पाई और न ही हत्या की वजह का पता लगा पाई है।I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। पंप के पास में ही उनका घर है और घर के अंदर ही उनका ऑफिस है। 27 दिसंबर की रात वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

I
Iपुलिस हत्या वाली रात से ही बदमाशों को पकड़कर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही थी। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे लेकिन 19 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे बदमाश नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस हत्याकांड के मामले में भागदौड़ कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इतना ही नहीं अब तक पुलिस हत्या के कारणों का पता भी नहीं लगा पाई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iशहर में चल रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
I
Iपेट्रोल पंप मालिक की हत्या का खुलासा नहीं होने पर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या के खुलासे के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article