{"_id":"60f1d10b8ebc3ecccb3577bf","slug":"police-constable-killed-in-road-accident-roorkee-news-drn3846665176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से जा रहे कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से जा रहे कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
मंगलौर से ड्यूटी कर कार से घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। ट्रक की चपेट में आने से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे कांस्टेबल को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धीर सिंह (40) निवासी दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून पुलिस कांस्टेबल थे। करीब दस दिन पहले सिडकुल थाने से उनका तबादला मंगलौर कोतवाली में हुआ था। बृहस्पतिवार रात को ड्यूटी करने के बाद वह सुबह करीब पांच बजे अपनी स्विफ्ट कार से सिडकुल स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे हरिद्वार रोड पर ढंडेरी बाईपास के निकट पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
किसी ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे कांस्टेबल को किसी तरह बाहर निकाला। गंभीर हालत में कांस्टेबल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत की सूचना से पुलिस विभाग में मातम छाया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।