फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police caught 18 boxes of liquor from the car

पुलिस ने कार से पकड़ी शराब की 18 पेटी

Fri, 23 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 18 पेटी देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है।पुलिस ने कार सीज कर युवक का चालान कर दिया है।कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अतेंद्र कुमार निवासी गोवर्धनपुर रोड, लक्सर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police caught 18 boxes of liquor from the car

विस्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 18 पेटी देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार सीज कर युवक का चालान कर दिया है। बृहस्पतिवार रात पुलिस पुरकाजी रोड स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक स्कॉर्पियो कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। कार से 18 पेटी शराब की बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अतेंद्र कुमार निवासी गोवर्धनपुर रोड, लक्सर को गिरफ्तार किया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक की तलाश की जा रही है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। वहीं, भूरनी रोड पर बने यात्री टिनशेड से वीरचंद रमोला को 70 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार रात ग्राम किशनपुर जमालपुर के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच दो युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और देशी शराब के 188 पव्वे बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खालिक निवासी ईदगाह कालोनी, भगवानपुर और राजेश कुमार निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed