{"_id":"67d315fee054457fd608ac32","slug":"police-caught-11-protected-animals-roorkee-news-c-5-1-drn1027-640577-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने 11 संरक्षित पशु पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने 11 संरक्षित पशु पकड़े
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 11 संरक्षित पशुओं को बरामद किया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वाहनों को सीज करने के साथ ही आरोपियों का चालान कर दिया है। आरोपी संरक्षित पशुओं को उत्तर प्रदेश से हरिद्वार क्षेत्र में तस्करी के लिए ला रहे थे।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात को पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से वाहन में भरकर संरक्षित पशुओं को लाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने दो वाहनों में सवार पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक उनसे आठ संरक्षित पशु बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि मुजफ्फरनगर की ओर से एक वाहन आ रहा है। जिसमें संरक्षित पशु भरे हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक लोडर वाहन आता दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उसमें सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वाहन से तीन संरक्षित पशु बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम तौसीफ निवासी जौरासी, ब्रजवीर निवासी लिब्बरहेड़ी, इमरान व इस्तखार निवासी बुड्ढाहेड़ी व बिट्टू निवासी रायपुर थाना पथरी एवं दयानंद शर्मा निवासी श्यामपुर मुरादनगर व तैयब निवासी मतलूबपुर कोतवाली लक्सर बताए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को सीज करने के साथ ही पकड़े गए सातों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।