फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police arrested the young man who escaped from the girl

युवती को लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने दबोचा

Sat, 21 Mar 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the young man who escaped from the girl
कोतवाली क्षेत्र के गांव से महिला को लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मुजफ्फरनगर क्षेत्र में की थी। महिला चार मार्च को अपने घर आई थी और 17 मार्च को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं लग सका, लेकिन इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई थी कि पड़ोस के एक गांव निवासी अजीमुद्दीन उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को उसके गांव से दबोच लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला को भी बरामद कर लिया। मामले के जांच अधिकारी टीकम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed