{"_id":"584700984f1c1be359448d34","slug":"police-alert-on-shaurya-diwas-police-flag-marched","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर अलर्ट रही पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर अलर्ट रही पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शौर्य दिवस पर फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य दिवस को लेकर मंगलवार को पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। शहर से लेकर देहात तक सभी मुख्य चौराहों और मार्गों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। साथ ही पुलिस ने पूरे दलबल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
शौर्य दिवस पर किसी असमाजिक तत्व द्वारा कोई गड़बड़ी कर माहौल खराब करने का प्रयास न किया जा सके। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरा चौकस रहा। सोमवार रात को ही लाइन से पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया था। साथ ही सभी चौराहों, मुख्य मार्गों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई थी। साथ ही कई स्थानों पर पुलिस और पीएसी ने वाहनों की चेकिंग भी की। अधिकारी भी पल-पल की खबर लेते रहे। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस वाहनों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च गंगनहर कोतवाली से प्रारंभ होकर गणेशपुर मालवीय चौक से होते हुए आजादनगर, रामनगर, हॉस्पिटल रोड से होते हुए रामपुर चुंगी पहुंचा। यहां से मेन बाजार होते हुए सिविल लाइंस पहुंचा। फ्लैग मार्च के शुरू में पुलिस बाइकें चल रही थीं। उसके पीछे पुलिस की गाड़ियां थी। इस मौके पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन