फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Plastic burning in crushers, poisonous smoke becoming a problem

Roorkee News: कोल्हुओं में जल रहा प्लास्टिक, जहरीला धुआं बन रहा मुसीबत

Thu, 25 Sep 2025 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:14 PM IST
सार

लंढौरा क्षेत्र में कई गुड़ कोल्हुओं पर पारंपरिक ईंधन की जगह प्लास्टिक और अपशिष्ट जलाया जा रहा है। इससे जहरीला धुआं फैलकर लोगों की सेहत और फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। प्रशासन ने जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Plastic burning in crushers, poisonous smoke becoming a problem

विस्तार

क्षेत्र के लगभग 10 से 12 गुड़ कोल्हुओं पर बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। कोल्हू मालिक खोई की जगह प्लास्टिक पन्नी, रैक्सीन व अन्य अपशिष्ट पदार्थ जलाए जा रहे हैं। इससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के गांवों में फैलकर लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।
विज्ञापन




सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद रब्बान, शमीम, नेपाल सिंह, संजीव चौधरी, सागर सिंह आदि ने बताया कि पहले कोल्हुओं में खोई का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब कोल्हू मालिक सस्ते और आसान विकल्प के रूप में प्लास्टिक को जला रहे हैं। इससे न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि खेतों की फसल भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




पशुओं को भी इस धुएं से परेशानी हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि कोल्हुओं से निकलने वाला धुआं क्षेत्र के लोगों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी सांस लेने में हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक डॉ. विक्रम सिरोही ने कहा कि प्लास्टिक जलने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसमें जहरीले रसायन होते हैं जो अस्थमा, सांस की तकलीफ और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।


लंढौरा में इस प्रकार की कई शिकायतें मिली हैं इसकी जल्द जांच कराई जाएगी। प्लास्टिक जलाना पर्यावरण संरक्षण कानून का गंभीर उल्लंघन है। यदि कोल्हू मालिक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed