फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Philosophy of social engineering shown in 27 minute speech

27 मिनट के भाषण में कराया सोशल इंजीनियरिंग का दर्शन

Thu, 10 Feb 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Philosophy of social engineering shown in 27 minute speech
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 27 मिनट का भाषण पढ़कर जनसभा को संबोधित किया लेकिन अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने बसपा की सोशल इंजीनियरिंग का पूरा दर्शनशास्त्र मतदाताओं के सामने रख दिया। अपने सधे हुए भाषण में उन्होंने आर्थिक नीतियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाषण के जरिये गरीबों, एससी, अल्पसंख्यकों एवं समाज के धार्मिक गुरुओं के जरिए मतदाताओं को साधा। उन्होंने बताया कि किस तरह से जातिवाद और पूंजीवाद आधारित आर्थिक नीतियों ने गरीबी और बेरोजगारी को बढ़ाया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को धन्ना सेठ व पूंजीपतियों की पार्टी बताते हुए बसपा पार्टी की कार्यशैली बताई। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबाफुले, कांशीराम आदि गुरुओं और महापुरुषों का नाम लेकर मतदाताओं को साधने का काम किया। उन्होंने पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग आधारित नीतियों को अमल में लाने के लिए सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के वाक्य से अपने संबोधन को समाप्त किया।
विज्ञापन

चार बार धन्ना सेठ शब्द का किया इस्तेमाल
बसपा सुप्रीमो मायावाती के भाषण के बीच में धन्ना सेठ और पूंजीपति निशाने पर रहे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को साधने के लिए जमकर धन्ना सेठों पर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण में चार बार धन्ना सेठ शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं तीन बार दलित, मुस्लिम, गरीब और मजदूरों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बारगी शोरगुल में दब गई मायावती की आवाज
बसपा सुप्रीमो का हेलिकॉप्टर 2:25 मिनट पर कोर कॉलेज में उतरा। वह 2:36 मिनट पर मंच पर पहुंचीं और 2:38 मिनट पर भाषण की शुरुआत की। जैसे ही मायावती मंच पर पहुंचीं, भीड़ के शोरगुल में उनकी आवाज भी दब गई। काफी देर बाद भीड़ का शोरगुल कम हुआ तो उनकी पूरी आवाज सुनाई दी। 3:05 मिनट पर उन्होंने अपना भाषण समाप्त किया।
नेताओं ने जनता से भरवाई हामी
प्रधानमंत्री जनसभाओं में जिस तरह जनता से सवाल पूछते हैं और जनता से ही हामी भरवाते हैं। यह अंदाज अब नेताओं ने भी सीख लिया है। मायावती की चुनावी सभा में बसपा नेताओं ने इसी अंदाज में मतदाताओं से हामी भरवाई। इस दौरान नेताओं ने मतदाताओं से पूछा, क्या महंगाई खत्म करोगे, क्या बेरोजगारी दूर करनी है, क्या भ्रष्टाचार कम करना है, क्या विकास लाना है आदि। इस पर मतदाताओं ने तालियों के साथ हां में हां मिलाई।

हाथी देकर किया सम्मानित
बसपा सुप्रीमो मायावती मंच पर पहुंचीं तो उन्हें हाथी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी प्रत्याशियों ने जनता को संबोधित किया। सभी प्रत्याशियों ने जनता से इस बार बसपा को जिताने की अपील की। साथ ही बसपा के पक्ष में होने के दावे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed