फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pharmaceutical company found not meeting the standards

Roorkee News: मानकों पर खरी नहीं मिली दवा कंपनी, उत्पादन पर लगाई रोक

Wed, 13 Mar 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical company found not meeting the standards
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iड्रग विभाग और सीडीएससीओ की टीम ने लिब्बरहेड़ी स्थित एक कंपनी में मारा छापा
I
I

I
Iकार्रवाई के दौरान चार दवाओं के लिए सैंपल, सभी मानक पूरे करने के दिए गए निर्देश
I
I
I
Iड्रग विभाग और सीडीएससीओ की टीम ने एक दवा कंपनी में छापा मारकर बारीकी से जांच की। इस दौरान कंपनी में दवा निर्माण में बड़ी खामियां मिलीं। इसपर टीम ने दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी। साथ ही चार दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर कंपनी के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
Iकेंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग और सीडीएससीओ विभाग की टीम संयुक्त रूप से दवा कंपनियों की जांच कर रही है। जांच के दौरान दवा कंपनियों में बड़ी खामियां मिल रही हैं। इस पर टीम की ओर से दवा उत्पादन पर रोक लगाने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और एडीसी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी स्थित एक दवा कंपनी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने कंपनी में बन रही दवाओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

I
Iसाथ ही दवा बनाने वाले उपकरणों और लैब की भी जांच की। इस दौरान टीम को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने और बिना आरओ के पानी से दवा बनाने समेत टेक्निकल स्टाफ में भी भारी खामियां मिलीं। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दवा उत्पादन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। वहीं, टीम ने चार दवाओं के भी सैंपल लिए और जांच को भेज दिए। इस दौरान टीम की कार्रवाई से दवा कंपनी में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकंपनी में दवा बनाने में कई खामियां मिली हैं। दवाओं का सही से रखरखाव नहीं था। बिना आरओ के पानी से दवा बनाई जा रही थी। खामियां मिलने पर दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा चार दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपाेर्ट में गड़बड़ी मिली तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। -अनीता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article