फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Person convicted of murder, escaped up the handle

हत्या में दोषसिद्ध फरार व्यक्ति चढ़ा हत्थे

Sun, 22 Jan 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/कलियर।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/कलियर। Updated Sun, 22 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मामले में दोषसिद्ध करार दिए जाने के बाद से मार्च 2015 से फरार चल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी और कलियर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे गंगनहर थानाक्षेत्र के कृष्णानगर से दबोच लिया।
विज्ञापन


वर्ष 1991 में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में जितेंद्र सैनी, कुंवरपाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, अतर सिंह सैनी निवासी मोहम्मदपुर पांडा ने फावड़े से हमलाकर मेहवड़खुर्द निवासी रणजीत की हत्या कर दी थी। मामले में पिरान कलियर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें चारों आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने कंवरपाल, सुरेंद्र और अतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि जितेंद्र ने सरेंडर कर दिया था। 19 अप्रैल 1991 को तीन माह बाद जितेंद्र जमानत पर बाहर आ गया था।
विज्ञापन


21 मई 1996 को सेशन कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर उसे कोर्ट रूम से हिरासत में लिया गया। इसमें हाईकोर्ट से उसने जमानत ली और सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। 13 अगस्त 2009 को हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखते हुए उक्त अभियुक्त की अपील खारिज की। इसके उपरांत 20 जनवरी 2010 को अभियुक्त जितेंद्र ने आत्म समर्पण किया। उसके बाद वह अप्रैल 2010 में जमानत पर बाहर आया। फिर हाईकोर्ट से दोषसिद्धि के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील की। लेकिन, दिसंबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा बरकरार रखते हुए अभियुक्त की अपील खारिज की। मार्च 2015 में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी हुआ। लेकिन, अभियुक्त जितेंद्र सैनी तभी से फरार था। 22 जनवरी 2017 को उक्त अभियुक्त को एसओजी और थाना पिरान कलियर की संयुक्त पुलिस टीम ने कृष्णा नगर थाना गंगनहर से गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि जितेंद्र सैनी पूर्व में सहकारी समिति का चेयरमैन रहा है। फिलहाल उसकी पत्नी सहकारी समिति की चेयरमैन हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पिरान कलियर मोहन सिंह, एसओजी प्रभारी रुड़की रणवीर चौहान, कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल दिनेश चौहान, कांस्टेबल रविंद्र खत्री, कांस्टेबल राजेश देवरानी, कांस्टेबल अशोक पाल, कांस्टेबल जाकिर हुसैन आदि शामिल थे। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed