फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Period came as a storm, the young man's death

काल बनकर आई आंधी, युवक की मौत

Thu, 16 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 16 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Period came as a storm, the young man's death
पाेल ‌गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की/चुड़ियाला। मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के लिए मंगलवार रात आई आंधी काल बनकर आई। भगवानपुर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी कर लौटते समय उसकी बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर अंधड़ और तेज बारिश से गुल हुई बिजली शहरी क्षेत्र में तो देर रात तक बहाल कर दी गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में तारों पर जगह-जगह पेड़ गिरने से ऊर्जा निगम को आपूर्ति बहाल करने में मशक्कत करनी पड़ी। कई क्षेत्रों में बुधवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।

विज्ञापन


ताजपुर (मुजफ्फरनगर) निवासी मोहत्सीन (35) भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात वह ड्यूटी करके बाइक से लौट रहा था। उसी दौरान तेज आंधी और बारिश से डाडली चौराहे पर दो पेड़ गिरे गए। बिजली गुल होने से पूरी सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ था। चौराहे पर गिरे पेड़ों को वह देख नहीं पाया और उसकी बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई। बाइक से गिरने के दौरान एक टहनी उसके पेट में घुस गई और ज्यादा खून रिसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर आंधी और बारिश से शहर से देहात तक की बिजली गुल हो गई। शहरी क्षेत्र में देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। लेकिन बुधवार सुबह तक बिजली की आंखमिचौली जारी रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करवाने में ऊर्जा निगम को पसीना बहाना पड़ा। भगवानपुर के पुहाना-33 केवि लाइन पर पेड़ गिरने से कई खंभे और तार टूट गए। जिससे क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके अलावा मंगलौर क्षेत्र में 11 केवि की लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बुधवार को बमुश्किल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। झबरेड़ा क्षेत्र में भी जगह-जगह पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
आंधी से ऊर्जा निगम ग्रामीण खंड को काफी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ और खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। बुधवार शाम तक अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष स्थानों पर देर रात तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
अंकित जैन, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed