फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People of Kuankheda have been struggling with waterlogging for two years

दो साल से जलभराव से जूझ रहे कुआंखेड़ा के लोग

Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
People of Kuankheda have been struggling with waterlogging for two years
लक्सर क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : ROORKEE
कुआंखेड़ा गांव के मुख्य मार्ग के अलावा गलियों में दो साल से जलभराव है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी से निकलने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में दो साल से मुख्य मार्ग सहित गलियों में गंदा पानी भरा है। इसकी वजह से सड़कें तालाब बनी हुई हैं और लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। गर्मियों में गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जिसकी वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला मुख्यालय के अधिकारियों को भी इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम शेलेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। एसडीएम ने गांव पहुंचकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कालूराम शर्मा, अर्जुन चौधरी, रामकुमार, मांगेराम, रामफल, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed