फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People got angry over overloaded dumpers passing through populated areas

Roorkee News: आबादी क्षेत्र से गुजरते ओवरलोड डंपरों पर भड़के लोग

Wed, 11 Feb 2026 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
People got angry over overloaded dumpers passing through populated areas
आबादी क्षेत्र से गुजर रहे मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों ने डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मंगलवार को पूर्व विधायक ने भी डंपर रोककर विरोध जताया था।
विज्ञापन




लोगों का आरोप है कि खनन से भरे डंपर बिना तिरपाल ढके तेज रफ्तार से आबादी क्षेत्र से गुजर रहे हैं। इससे उड़ने वाली धूल से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर धूल का गुबार छाने से राहगीरों, खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग धूल के कारण फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सनव्वर, जुल्फुकार, इंतजार, सहरान, मेहताब, अली, सलमान, समीर और शहनवाज आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मांग की कि खनन से भरे वाहनों को आबादी क्षेत्र से न गुजरने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डंपरों का आम रास्तों से गुजरना अनिवार्य है तो पूरी तरह तिरपाल से ढककर और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही चलाया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed