{"_id":"03a6f8cb9521ac7820cf6226a3c32973","slug":"patwari-explanation-a-day-s-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी का जवाब तलब, एक दिन का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी का जवाब तलब, एक दिन का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। समीक्षा बैठक में नहीं आने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पटवारी से जवाब तलब और एक दिन का वेतन रोक दिया है। वहीं शिक्षा, एचआरडीए और बीडीओ नारसन भी नहीं पहुंचीं। तीनों विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने सभी विभागों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की, लेकिन समीक्षा बैठक में तहसील के पटवारी अतर सिंह नहीं पहुंचे। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पटवारी का एक दिन का वेतन रोक दिया और बैठक में न आने पर नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा बैठक में रुड़की एचआरडीए, बीईओ और नारसन बीडीओ मनिंद्र कौर न तो स्वयं पहुंचीं और न ही इनका कोई प्रतिनिधि पहुंचा। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तीनों विभागों के अधिकारियों को नोटिस भेजेंगे। बैठक में मौजूद सीओ रुड़की कुलदीप असवाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि पटवारियों को जमीनों का विवाद दूर करने के लिए तुरंत पुलिस उपलब्ध करा दी जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि भविष्य में लेखपालों की प्रतिदिन की उपस्थिति दर्ज होगी, साथ ही क्षेत्र में जाते समय लेखपालों को उपस्थिति पंजिका में लोकेशन भी दर्ज करनी होगी। फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दी। इस मौके पर तहसीलदार गोपाल सिंह, नायब तहसीलदार पीतम सिंह, सुदेश कुमार, बीडीओ रुड़की शिवरानी चौहान, कानूनगो हुकम सिंह, ओमवीर सिंह, लेखपाल अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन