{"_id":"6526edf5aac98c36af0151e4","slug":"patient-dies-after-injection-family-uproar-roorkee-news-c-5-1-drn1027-264422-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले डॉक्टर क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने क्लीनिक बंद कर दिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आकाशदीप एन्क्लेव दिल्ली रोड निवासी लवेश त्यागी की मंगलवार की रात पेट की एक साइड में दर्द हुआ। इस पर वह पत्नी के साथ पास के ही एक क्लीनिक पर चले गए। बताया जा रहा है कि इस बीच डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद लवेश त्यागी की अचानक तबीयत अधिक बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उनकी पत्नी से एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाने की बात कही।
इस पर उनकी पत्नी ने पुलिस को बुलाने की बात कही। पुलिस का नाम सुनकर डॉक्टर ने एंबुलेंस को बुलाकर एक निजी अस्पताल में भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच अन्य परिजन भी आ गए और क्लीनिक के बाहर हंगामा कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से लवेश की मौत हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने क्लीनिक बंद करवा दिया। मामले में मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।