{"_id":"628262c1ca490d7c2a7d3710","slug":"passengers-fight-for-buses-roorkee-news-drn411888485","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों में बसों के लिए रोडवेज पर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों में बसों के लिए रोडवेज पर मारामारी
विज्ञापन
रुड़की में रोडवेज अड्डे पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस अड्डे पर बुद्ध पूर्णिमा पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज की सभी बसों के संचालित होने के बावजूद यात्रियों को भटकना पड़ा। बस स्टैंड पर अधिकतर यात्री बाहरी राज्यों से थे जो गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। रुड़की में भी अब यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर दिखने लगा है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज की ओर से सभी बसों का संचालन किया जा रहा है इसके बावजूद यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों में अधिकतर वे लोग थे जो बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार या ऋषिकेश स्नान के लिए जा रहे थे। इसके अलावा बहुत से यात्री स्थानीय भी थे जो बसों के माध्यम से हरिद्वार जा रहे थे। रुड़की डिपो के एआरएम आलोक बेनवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों का संचालन किया गया है।
डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
सोमवार को रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। ऐसे में परिसर के बाहर डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। ये डग्गामार वाहन यात्रियों को साथ लेकर अपने वाहनों में बैठाते रहे। रोडवेज की बसें नहीं मिलने के चलते यात्री भी मजबूरी में निजी वाहनों में बैठ रहे थे। इसका सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है।