फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Participants gave new ideas of startup

इनोवेव प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिए स्टार्ट अप के नए-नए आइडिया

Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Participants gave new ideas of startup
आईआईटी रुड़की में चल रहे तकनीकी महोत्सव ‘कॉग्निजेंस’ के तीसरे दिन कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान स्टार्टअप से जुड़ी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बौद्धिक ज्ञान एवं कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन

संस्थान के तकनीकी महोत्सव काग्निजेंस-2022 में रविवार को छात्रों ने स्टार्टअप से जुड़ी कई रोमांचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पैडलथॉन, मार्केट-ओ-रामा, एग्रोन, निजीकरण, स्टबलट्रबल जैसी कई रोमांचक हुईं। भारत की स्टार्टअप लहर इनोवेव प्रतियोगिता में दिखाई दी। इसमें 50 से अधिक टीमों ने अपने स्टार्टअप विचार भेजे। इनोवेव एक बिजनेस प्लान पिच इवेंट था, जहां दावेदारों ने अपने स्टार्टअप प्रस्ताव पेश किए। प्रतियोगिता का निर्णय आई हब दिव्य संपर्क के सीईओ और टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) बोर्ड के सदस्य मनीष आनंद, आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. विनय शर्मा ने किया। मनीष आनंद ने कॉग्निजेंस में आयोजित इनोवेव प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह आइडिया के लिए यह शानदार मंच था। वहीं, एग्रोन और पैडलथॉन प्रतियोगिता भी रोमांच से भरपूर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा सिस्को टेल्स की ओर से मालवेयर विश्लेषण पर और कॉइनस्विच कुबेर की ओर से क्रिप्टो क्यूरेंसी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने कंप्यूटर एवं अन्य विषयों पर जानकारी हासिल की। महोत्सव में एचसीएल टेक्नोलॉजी के सह संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा ने स्टार्टअप और उद्यमिता पर आधारित व्याख्यान दिया। साथ ही छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी जैसे संस्थानों ने उन्हें सिखाया है कि हमेशा सकारात्मक लोगों के साथ रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को कभी कम नहीं समझना चाहिए। महोत्सव में 50 से अधिक इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें देश और विदेशों के संस्थानों और कॉलेजों से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इनमें कुछ प्रतियोगिताएं ऑनलाइन तो कुछ ऑफलाइन आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed