{"_id":"2b53def88edba1a1b53981e0a3a24b96","slug":"panchyat-election-92-filled-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मैदान में पहले दिन 92 ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मैदान में पहले दिन 92 ने भरी हुंकार
अमर उजाला, ब्यूरो/रुड़की
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन ग्रामीणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। चुनावी मैदान में उतरने के लिए मंगलवार को 92 लोगों ने विभिन्न पदों की खातिर ताल ठोक दी। वहीं साढ़े तीन हजार से अधिक ग्रामीणों ने नामांकन पत्र खरीदे।
ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों पर काबिज होने के लिए नामांकन करने का ग्रामीणों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय में पहुंच गए। जिससे ब्लाक मुख्यालय में जहां पहले आदमी तक नजर नहीं आते थे, वहां पैर रखने तक की जगह तक नहीं मिली।
ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ग्राम प्रधान पद के लिए 3698 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा 92 लोगों ने नामांकन पत्रों की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुनावी मैदान में हुंकार भरने के लिए नामांकन कर दिया।
विज्ञापन
सबसे अधिक भगवानपुर ब्लाक में 32 नामांकन ग्रामीणों ने जमा कराए।
खानपुर ब्लाक महज दो प्रधानी पदों पर ग्रामीणों ने अपने पर्चे दाखिल किए, जबकि रुड़की में ग्राम प्रधान के सात और एक नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य का जमा हुआ। नारसन में प्रधान पद पर सात, ग्राम पंचायत सदस्य पर तीन एवं बीडीसी पद के लिए दस लोगों ने नामांकन आवेदन जमा कराए। लक्सर में प्रधान के 16, बीडीसी के आठ एवं छह ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन जमा हुए।
भगवानपुर में ग्राम प्रधान के नौ, बीडीसी के 11 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 लोगों ने दावा ठोका। सबसे अधिक पर्चे नारसन ब्लाक में 1027 और सबसे कम 263 खानपुर में बिके। इसके अलावा लक्सर में 695, रुड़की में 828, भगवानपुर में 885 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदे।