{"_id":"574c7d3f4f1c1b3f3f109816","slug":"paanch-laakh-ke-nasheele-injekshan-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के नशीले इंजेक्शन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के नशीले इंजेक्शन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 30 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कैप्ससूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर (रुड़की)। उत्तर प्रदेश से कार में नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने बेड़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बरामद इंजेक्शन की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी इस खेप को आसपास के मेडिकल स्टोर्स और पंजाब में सप्लाई करने के लिए लाया था।
पिरान कलियर के मेडिकल स्टोर्स पर नशीले इंजेक्शन बिकने की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इसका खुलासा करने के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल की अगुवाई में पुलिस और एसओजी की एक टीम गठित की थी। सोमवार को टीम में शामिल कर्मियों ने बेड़पुर गांव के पास सुबह एक कार को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से 4759 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने अपना नाम जाहिद (पुत्र अहसान अली निवासी मुकर्रबपुर कलियर) बताया। सीओ एसके सिंह ने कलियर थाने में दोपहर में की पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जाहिद नशीले इंजेक्शन की खेप उत्तर प्रदेश से कलियर अपने मेडिकल स्टोर पर बेचने के लिए ला रहा था। वह आसपास के मेडिकल स्टोर्स और पंजाब में भी इसकी सप्लाई करता है। पंजाब में नशीले इंजेक्शन की तस्करी में जाहिद पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी तस्कर दूसरे के लाइसेंस के नाम पर अपना मेडिकल स्टोर चलाता है।
टीम में शामिल
तस्कर को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह रावत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप देवरानी, एसओजी उपनिरीक्षक नंदकिशोर बचकोटी, कांस्टेबल नितिन, माजिद, थाना कलियर के हैड कांस्टेबल नरेंद्र तोमर, कांस्टेबल बृजमोहन व संदीप नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
पंजाब के तस्करों से जुड़े हैं तार
कलियर में नशीली दवाओं और इंजेक्शन का धंधा बड़ा पैमाने पर चल रहा है। नशीले इंजेक्शनों का जखीरा पकड़े जाने से एक बार फिर इसकी पुष्टि हुई है। कलियर में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले भिखारी नशे के सबसे बड़े खरीदार हैं। सबकुछ पता होने के बावजूद ड्रग्स विभाग की नींद नहीं टूट रही है। पकड़े गए तस्कर जाहिद के तार आस-पास के अलावा पंजाब के ड्रग्स तस्करों से जुड़े हैं। शुरूआती पड़ताल में यह बात सामने आई है। थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि उसके साथ नशे के धंधे में जो लोग जुड़े हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी ड्रग्स विभाग को भेजी जाएगी।