{"_id":"618abb8a46c7cc2e1b0ac10b","slug":"ownership-cards-given-to-40-people-on-the-anniversary-of-the-establishment-of-the-state-roorkee-news-drn395644163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना की वर्षगांठ पर 40 लोगों को दिए स्वामित्व कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना की वर्षगांठ पर 40 लोगों को दिए स्वामित्व कार्ड
विज्ञापन
लक्सर। राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ पर दो गांवों के 40 लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के कार्ड सौंपे गए। इसके अलावा 3000 किमी की कार रैली जीतकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी व दो राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता व एसडीएम वैभव गुप्ता ने संयुक्त रूप से राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक संसाधनों से भरा पड़ा है। साथ ही यहां पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन्हीं को विकसित करके राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। इसके बाद बहालपुरी व इदरीसपुर गांव के 20-20 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के कार्ड सौंपे गए। योजना प्रभारी विकास रस्तोगी ने बताया कि गांव और देहात में जो लोग दशकों से ऐसी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं, जिनका मालिकाना हक उनके पास नहीं है, उन्हें योजना के तहत आवासीय भूमि के मालिक होने के अधिकार दिए जा रहे हैं। इदरीसपुर के 37 व बहालपुरी के 171 लोगों के स्वामित्व कार्ड बने हैं। 40 को तहसील पर कार्ड दिए गए हैं, अन्य को लेखपाल घर जाकर कार्ड सौंपेंगे। इसके बाद 3000 किलोमीटर की कार रैली जीतकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले दाबकी निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी धर्मपाल भारती व कमला पांडे को भी सम्मनित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, एडीओ अरुण कुमार गैरोला, पंकज राजपूत, आलोक खरे, अंजू सिंह, दाउद अली, अतुल देव आदि मौजूद रहे।