Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Over 100 crore in lockdown

लॉकडाउन में करीब 100 करोड़ से अधिक की चपत

Wed, 01 Jul 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Over 100 crore in lockdown
ऊर्जा निगम को लॉकडाउन में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है। प्रत्येक माह करीब 75 करोड़ की वसूली के स्थान पर मात्र 25 से 30 करोड़ रुपये की वसूली ही हो पाई है। हालांकि जून माह में कुछ व्यवस्था पटरी पर लौटी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 23 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन किया था। लॉकडाउन के दौरान सभी फैक्टरी आदि में उत्पादन बंद था। वहीं बिजली की खपत बेहद कम हो गई थी। बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों में प्रत्येक माह करीब 75 करोड़ रुपये की बिजली रुड़की की चारों डिवीजन में खपत होती थी, जो घटकर मात्र 25 से 30 करोड़ रुपये ही रह गई थी। यह क्रम जून माह की शुरुआत तक रहा है। इसके बाद जून माह में ऑनलाक-1 में स्थिति सामान्य की ओर लौटी। जून माह में करीब 42 करोड़ की बिजली की खपत हुई है, जो पिछले जून की अपेक्षा 24 करोड़ रुपये कम है। लॉकडाउन की पूरी अवधि में करीब 100 करोड़ रुपये कम की बिजली की खपत हुई है। ऐसी स्थिति में ऊर्जा निगम के सामने संकट खड़ा हुआ है क्योंकि ऊर्जा निगम द्वारा जिन कंपनियों से बिजली खरीदी जाती है, उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी ने बताया कि जून माह में व्यवस्था कुछ पटरी पर लौटी है। जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed