फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Organic farming reached India to see a girl from Spain

जैविक खेती देखने स्पेन से भारत पहुंची महिला

Wed, 21 Dec 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्पेन से आई अंतरराष्ट्रीय किसान संगठन की सदस्य एसटिवा ली ने बुधवार को मंगलौर में जैविक खेती के बारे में जानकारी ली । उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय किसानों की ओर से अपनाए जा रहे उन्नत खेती के तरीकों के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के सहयोगी अंतरराष्ट्रीय किसान संगठन लाविये कैपे सीना की स्पेन शाखा की सदस्य एसटिवा ली ने गुड़ मंडी में पत्रकारों को बताया कि स्पेन में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि वह भारत में जैविक खेती को लेकर हो रहे प्रयासों की जानकारी लेने आई हैं। इसके तहत उन्होंने देहरादून, मसूरी का भी भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि खेती में रासायनिक खादों के इस्तेमाल से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो रही है इसलिए जैविक खेती को अपनाया जाना चाहिए। भाकियू के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, अनुराधा शर्मा, विजय शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed