फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Order received but no wheat quota

आदेश मिले, पर गेहूं का कोटा नहीं

Wed, 26 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 26 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चार माह बाद केंद्र सरकार ने फिर से अप्रैल से एपीएल कार्ड धारकों को गेहूं बांटने के आदेश तो जारी कर दिए गए थे, लेकिन गेहूं बांटने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को कोटा आवंटित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राज्य खाद्यान्न योजना, अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारकों को हर माह सरकारी सस्ती दरों पर गेहूं, चावल एवं मिट्टी का तेल मुहैया कराया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार ने दिसंबर से एपीएल कार्डधारकों के गेहूं का कोटा बंद कर दिया था। जिससे दिसंबर, जनवरी, फरवरी एवं मार्च से एपीएल कार्डधारकों को केवल चावल ही मिल पा रहा था। कोटा नहीं आने से उपभोक्ताओं को गेहूं नहीं मिल पा रहा था। इससे उपभोक्ताओं एवं डीलरों के बीच कई बार कहासुनी और मारपीट तक भी हो रही थीं। उपभोक्ता लगातार गेहूं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इसी फजीहत से बचने के लिए डीलर एवं अधिकारी भी उच्चाधिकारियों से गेहूं की आपूर्ति चालू करने की मांग कर रहे थे। अब केंद्र सरकार ने अप्रैल माह से एपीएल कार्ड धारकों को गेहूं का वितरण करने के आदेश जारी कर दिए थे। बावजूद इसके अब तक गोदामों पर एपीएल कार्ड धारकों के लिए गेहूं का बढ़ा हुआ कोटा नहीं पहुंचा।        
विज्ञापन


      
अप्रैल से एपीएल कार्डधारकों को गेहूं बांटने के आदेश तो मिल गए हैं, लेकिन अब तक आरएफसी वालों ने कुछ गोदामों पर कोटा आवंटन नहीं कराया है। इस संबंध में बात भी हो चुकी है, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गेहूं नहीं बांटा जा सका है। - राहुल कुमार शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन


       
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी की ओर से जितना आवंटन मांगा जाता है, उतना दे दिया जाता है। बात रही एपीएल के गेहूं की तो सरकार की ओर से आवंटन मिला नहीं होगा, इसलिए जारी नहीं हो पा रहा है। आवंटन होगा तो जारी कर दिया जाएगा। - चंद्र सिंह धर्मसक्तू, आरएफसी, देहरादून      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed