फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Order of inquiry against the mayor on the instructions of the government

शासन के निर्देश पर मेयर के खिलाफ जांच के आदेश

Sat, 07 May 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Order of inquiry against the mayor on the instructions of the government
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को मेयर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मेयर पर नगर निगम रुड़की के कर्मचारी महासंघ की ओर से निर्माण की फाइलों में पुरानी तिथियों में टिप्पणियां लिखने और कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में एडीएम ने जेएम रुड़की को जांच करा आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन पीएल शाह की ओर से शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह को पत्र भेजा गया है। इसमें उन्होंने शहरी विकास निदेशालय देहरादून की ओर से 21 अप्रैल को जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि नगर निगम कर्मचारी महासंघ रुड़की की ओर से शासन में मेयर के खिलाफ शिकायत की गई थी। इसमें कर्मचारियों ने मेयर पर पुरानी तिथियों में निर्माण से संबंधित फाइलों पर टिप्पणियां लिखने और कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। पत्र के साथ कर्मचारियों की ओर से की गई शिकायत की प्रति भी भेजी गई है। एडीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह को प्रकरण की जांच कराते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं बता दें कि इससे पहले मेयर और पार्षदों के बीच कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में भी जहां मेयर ने पार्षदों पर कई आरोप लगाए थे तो पार्षदों ने भी मेयर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यही नहीं इस दौरान मेयर के विरोधी पार्षदों के गुट ने मेयर के पक्ष के पार्षद गुट के कई प्रस्तावों को गिरा दिया था। इसके चलते पार्षदों के दोनों गुटों में कई दिन तक रार चली। इसी दौरान कर्मचारियों के साथ भी मेयर का विवाद हो गया। कर्मचारियों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान कर्मचारियों ने बैठक कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इस जांच के आदेश से मामला एक बार फिर गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed