फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Only a healthy mother can give birth to a healthy baby'

स्वस्थ मां ही दे सकती है स्वस्थ शिशु को जन्म

Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
'Only a healthy mother can give birth to a healthy baby'
रुड़की। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत किट वितरित की गई। इस मौके पर महिलाओं को शिशु को कुपोषण से बचाने के लिए भी खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बाल विकास विभाग रुड़की प्रथम की ओर से सफीपुर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेक्टर सुपरवाइजर सुषमा रावत ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि गर्भवती महिला और नवजात बच्चों को हर महीने पोषाहार दिया जा रहा है। महिलाएं अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी के पास पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत परिवार में पहली और दूसरी बेटी पैदा होने पर एक किट दी जाती है। इसमें नवजात बच्चे के कपड़े और महिला के लिए काजू, किसमिस और दाल आदि सामान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना रानी, संतोष पुंडीर, पूनम चौहान, बबीता धीमान, कविता भंडारी, अलका रौतेला, मीनाक्षी सिंघल और सुनीता रतूड़ी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed