फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One more case of dengue came out in Luxor

लक्सर में डेंगू का एक ओर मामला आया सामने

Sun, 22 Sep 2019 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
One more case of dengue came out in Luxor
दाबकी गांव के एक युवक में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। पीड़ित का रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

लक्सर देहात क्षेत्र में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों बाल विकास विभाग की एक अधिकारी, एक मीडियाकर्मी व बसेड़ी गांव के एक परिवार के तीन लोग डेंगू से संदिग्ध मिले थे। इन सभी मामलों में से एक मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। इसके बाद रविवार को डेंगू का एक और मामला सामने आया है। दाबकी गांव के एक युवक को कुछ दिनों से काफी फीवर हो रहा था। इसके बाद पीड़ित ने रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी जांच कराई तो लैब की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से पीड़ित युवक का रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि इस तरह का कोई मामला अभी तक उनकी जानकारी में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed