फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One injured in car-bike collision

Roorkee News: कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल

Mon, 08 Dec 2025 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
One injured in car-bike collision
भगवानपुर बाईपास मार्ग पर माजरी चौराहे के पास बाइक सवार और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




अलावलपुर निवासी राजकुमार अपनी बाइक से महेवड़ कला गांव की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर माजरी चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक कार चालक ने गन्नों से भरी भैंसा बोगी को ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार राजकुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed