{"_id":"62c5a0a58fb95d5b65195875","slug":"one-caught-with-two-stolen-bikes-and-scooty-roorkee-news-drn4164687178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइकों व स्कूटी के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइकों व स्कूटी के साथ एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चोरी की दो बाइक और स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिलों के पुर्जे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नाथूखेड़ी-मुंडलाना मार्ग पर एक युवक चोरी की बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों को बाहर से लाकर बेचता है। वह किसी ग्राहक को चोरी की बाइक बेचने के लिए कस्बे के पास एक ईंट भट्ठे के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक के साथ युवक को दबोच लिया और कोतवाली आई।
वहां पूछताछ में उसने बताया कि बाइक एक अनजान व्यक्ति से खरीदी थी जो छपरौली जिला बड़ौत का रहने वाला है। वह विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहनों की चोरी करता है। वाहनों को काटकर उसके पुर्जे बेच देता था। मुंडलाना रोड स्थित उसकी दुकान पर अन्य दोपहिया वाहन और सामान मौजूद है। उसने उन्हें द्वारिका (दिल्ली) से चोरी किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक बाइक, स्कूटी और कुछ दोपहिया वाहनों के पुर्जे बरामद किए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बिट्टू निवासी ग्राम नाथूखेड़ी पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।