{"_id":"57dd81494f1c1b9d33d4758d","slug":"on-second-application-of-advocate-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास में दर्ज किया मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले एक वकील के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले वकील ने घर में घुसकर लूटपाट और जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दूसरी तहरीर देकर उसमें नकदी व मोबाइल लूटने के आरोप हटा दिए गए।
विज्ञापन
नगर के लालबाड़ा निवासी वकील ने पुलिस को पूर्व में दी गई तहरीर में बताया था कि उसके घर पर बृहस्पतिवार की रात को करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला किया था। तब वकील ने घर मे घुसकर पत्नी से ढाई हजार की नकदी व मोबाइल लूटने व भाई का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की आपत्ति के बाद वकील ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी जिसमें मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप लगाये हैं। इस मामले में पुलिस ने करीब 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से करीब 11 लोगों को रिपोर्ट में नामजद किया गया है।
विज्ञापन