{"_id":"62f275c12aedb50f8b0bc4ce","slug":"on-protesting-the-accused-escaped-after-beating-him-in-the-field-roorkee-news-drn419576480","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर एक आरोपी खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में भी अब केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सोमवार रात अपने घर पर थी। इस बीच एक युवक घर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि डरा धमकाकर आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। बेटी को घर पर न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश की। घर से कुछ दूरी पर एक खेत में वह बदहवास हालत में मिली। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। रात में ही परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनव्वर निवासी लादपुर, लक्सर के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल पहले रुड़की के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर भी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में भी जावेद निवासी जौरासी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।