फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   On December 13, sports lovers will be able to see the tricks of the players in Roorkee

Roorkee News: 13 दिसंबर को रुड़की में खेल प्रेमी देख सकेंगे खिलाड़ियों के दांव पेंच

Thu, 11 Dec 2025 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
On December 13, sports lovers will be able to see the tricks of the players in Roorkee
नेहरू स्टेडियम में खेल प्रेमियों को कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और रस्साकशी आदि प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी। स्टेडियम में जिलेभर के स्कूलों के छात्र और अन्य खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। सांसद राज्यसभा कल्पना सैनी के हाथों से खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले के युवा खेलकूद में शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत और आकाश मधवाल के नाम से रुड़की को अलग पहचान मिली है। यहां के युवाओं ने मायानगरी में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।युवाओं को एक बेहतर मंच मिल पाए इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने 13 दिसंबर को सांसद राज्यसभा खेलकूद प्रतियोगिता का नेहरू स्टेडियम में आयोजन रखा है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कबड्डी, मुर्गा झपट और रस्साकशी आदि प्रतियोगिताओं का 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में व्यवस्थाएं बनाने के लिए शिक्षा विभाग, नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग आदि का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed