{"_id":"6193c8307fc7006cc0700778","slug":"ombudsman-called-for-a-report-on-development-works-roorkee-news-drn3962413155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल ने विकास कार्यों की रिपोर्ट की तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल ने विकास कार्यों की रिपोर्ट की तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल ने ग्रामीण की शिकायत पर शेरपुर खेलमऊ गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर नाराजगी जताई। साथ ही बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी से विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब करने को कहा है।
शेरपुर खेलमऊ गांव में पिछले कुछ दिन पहले ग्रामीण तेजपाल और विरेंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने जिलास्तर के अधिकारियों को भी शिकायत की थी, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को लोकपाल मिथिलेश तोमर ने गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक नारसन के सभी अधिकारियों को मौके पर तलब कर विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। मनरेगा के कार्यों में यदि कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की तीन दिन के अंदर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ भगवान सिंह नेगी और ग्राम विकास अधिकारी राजीव आदि मौजूद रहे।