फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officials reprimanded for power cut

बिजली कटौती पर अधिकारियों को फटकारा

Thu, 08 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officials reprimanded for power cut
रुड़की। शहर में गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति के चलते जनता के साथ ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने क्षेत्र के कई बिजलीघरों का औचक निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। एसई ने दो दिन पहले रामनगर बिजलीघर में हुए फाल्ट और पांच दिन पहले सोलानीपुरम बिजलीघर में आई तकनीकी खामियों पर भी रोष जताया।
विज्ञापन

शहर में इस समय बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या के साथ ही अब ट्रांसफार्मरों के फुंकने व बिजलीघरों में खराबी आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। करीब पांच दिन पहले सोलानीपुरम स्थित बिजलीघर में तकनीकी खराबी आने से बड़ी आबादी को सात से आठ घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ी थी। वहीं, दो दिन पहले रामनगर स्थित 132/11 केवीए बिजलीघर में इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट हो गया था। इससे भी क्षेत्र में करीब 13 घंटे की बिजली कटौती की गई थी। इससे ऊर्जा निगम पर जनप्रतिनिधियों का भी दबाव बनने लगा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के एसई राहुल जैन ने रामनगर स्थित बिजलीघरों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दो दिन पहले आए फाल्ट पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निरंतर बिजलीघरों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही फाल्ट की वजह से 13 घंटे बिजली गुल होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुर बिजलीघर, सोलानीपुरम बिजलीघर, इमलीखेड़ा और धनौरी बिजलीघर का निरीक्षण किया। यहां ट्रांसफार्मरों और पैनलों का ठीक तरीके से रखरखाव नहीं करने पर भी अधिकारियों का मौके पर ही फटकार लगाई। साथ ही कहा कि एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने अधीनस्थों को अनायास शटडाउन देने पर रोक लगाने की बात कही। कहा कि उपभोक्ताओं को होने वाली दिक्कत कतई बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजलीघरों पर होने वाले कार्यों का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सिराज उसमान, ईई वीके सिंह, एसडीओ ओमपाल सिंह, एसडीओ वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed