फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Offered vermilion to Hanuman after worshiping

पूजा अर्चना कर हनुमान को चढ़ाया सिंदूर

Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Offered vermilion to Hanuman after worshiping
रुड़की बीएसएम चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर आयोजित हवन में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हवन यज्ञ और भंडारे के साथ ही सुंदरकांड आदि का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

अंबर तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह भगवान का दिव्य श्रृंगार हुआ। भगवान की पादुका पूजन उसके पश्चात विशाल यज्ञ के बाद भंडारा हुआ। शाम के समय सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री जी ने बताया कि भगवान हनुमान जी की आराधना से सभी का कल्याण होता है। इस मौके पर आचार्य पंडित गणेश नौटियाल, आचार्य राम विलोचन, अतर सिंह, हैप्पी, विनय कुमार, योगेश गोयल, महेंद्र कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। राधे राधे कृष्ण सेवा समिति ने अनुष्ठान किया। समिति अध्यक्ष पंडित पवन कुमार शर्मा ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल व भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने पूजन में हिस्सा लिया और हनुमानजी को सिंदूर चोला चढ़ाया। इस मौके पर सुनील यादव, अभिषेक मित्तल, मनोज जैन, शिवांग सिंघल, अंकित कुमार, मुनीश कुमार, राजीव, सोनू, सौरभ सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, राहुल गुप्ता, संजू गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं अनाज मंडी में व्यापारियों ने कढ़ी चावल, हलवे व लड्डू का प्रसाद राहगीरों को वितरित किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बताया कि सुंदरकांड एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर मेयर गौरव गोयल, दिनेश अग्रवाल, मोनू चौहान, विजय अग्रवाल, लक्की, उमंग गुप्ता, राजीव सिंघल, संजय मेहंदीरत्ता, रजनीश गुप्ता, सूरज नेगी, सारंग ग्रोवर, गगन कालारा, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, चुड़ियाला, लक्सर, सुल्तानपुर, कलियर, भगवानपुर, झबरेड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed