फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Off the road, yet the path is bad

सड़क से मालामाल, फिर भी मार्ग बदहाल

Thu, 09 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 09 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एमएच तिराहे से लालकुर्ती तक मार्ग पर बने गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यह स्थिति तब है जबकि मार्ग के रखरखाव के नाम पर कैंटोनमेंट बोर्ड टोल टैक्स के रूप में हर वर्ष एक करोड़ से अधिक की राशि वसूलता है।

एमएच तिराहे से टोडा कल्याणपुर तक लगभग पांच किलोमीटर की सड़क वर्षों से बदहाल है। हालत यह है कि सड़क पर बने डिवाइडर तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि मार्ग की देखरेख और रखरखाव का जिम्मा रुड़की कैंटोनमेंट बोर्ड के पास है। बोर्ड प्रत्येक वर्ष टोल टैक्स का टेंडर जारी करता है। लालकुर्ती में बने टोल टैक्स का टेंडर पिछले वर्ष एक करोड़ 19 लाख रुपये में छूटा था। इस बार यह राशि बढ़ने की पूरी उम्मीद है। क्षेत्र में 150 से अधिक ईंट-भट्ठे हैं। उक्त मार्ग से ही बड़े-बड़े वाहन ईंटों की ढुलाई करते हैं। इनसे ही बोर्ड टोल टैक्स की भी वसूली करता है। इस संबंध में कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अनंत आकाश का कहना है कि लालकुर्ती में व्यावसायिक वाहनों से लगेज के अनुसार 30 से 70 रुपये तक लिए जाते हैं। मार्ग के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द एमएच तिराहे से टोडा कल्याणपुर तक पांच किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाइक से कूदकर बचाई जान  
 आजाद नगर में एडीबी की ओर से सीवर लाइन बिछाने के काम के चलते मार्ग बाधित है। वाहनों को निकालने में चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को झबरेड़ा निवासी मोहित भी अपनी बाइक पर जेल के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक के पीछे हटने से बाइक उसकी चपेट में आ गई। मोहित एवं उसके पीछे बाइक पर बैठी दोनों युवतियों ने कूदकर जान बचाई। आरोपी चालक मौका पाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed