फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   occult on the pretxt of treatment committed rape

तंत्र-मंत्र से इलाज का झांसा देकर किया बलात्कार

Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से इलाज करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने एक महिला से बलात्कार किया। यही नहीं धोखे से महिला से निकाह नामे पर भी हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने आरोपी के  खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली रुड़की में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके दो बच्चे हैं। पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह दूसरी पत्नी के साथ ही रहता है। महिला ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। एक अगस्त को उसे मोहल्ले की एक महिला मिली जिसने उसे एक तांत्रिक से उपचार कराने की सलाह दी। उसकी बातों पर विश्वास करके वह महिला के साथ तांत्रिक के पास चली गई। तांत्रिक ने उससे सारी बात पूछी और उसके लिए ताबीज बनाने लगा। साथ ही उसे कुछ खाने के लिए भी दिया। उसे खाकर उस पर बेहोशी से छा गई।
विज्ञापन


उसकी इस हालत का फायदा उठाते हुए तांत्रिक ने उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं एक कोरे स्टांप पर भी हस्ताक्षर करा लिए। जब उसे होश आया तो उसे तांत्रिक की करतूत का पता चला। विरोध में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो तांत्रिक ने उसे बताया कि उसके पास निकाह नामा है जिस पर उसके हस्ताक्षर हैं। यदि वह पुलिस के पास जाएगी तो उसकी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा। उलटे वह उसके बच्चों को मरवा देगा। पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक उसे पुलिस में शिकायत न कर सके। इसके लिए उसे डराता रहा। अब उसने हिम्मत करके तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed