{"_id":"649d7c5c32ea3727c406ac34","slug":"obscene-photo-posted-by-making-womans-facebook-id-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-4898-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला की फेसबुक आईडी बनाकर डाली अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला की फेसबुक आईडी बनाकर डाली अश्लील फोटो
विज्ञापन
महिला ने एक परिचित पर लगाया परेशान करने का आरोप
पुलिस को दी तहरीर, पुलिस परिचित से कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
एक महिला ने उसके नाम और फोटो लगाकर एक परिचित पर फेसबुक आईडी बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि परिचित फेसबुक पर अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी एक फेसबुक महिला दोस्त की मोबाइल पर काॅल आई थी। जिसने बताया था कि उसके नाम व फोटो लगाकर एक फेसबुक आईडी बनाई गई है। जिससे उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने उसे अपने फेसबुक अकाउंट से जोड़ लिया था। बाद में पता चला कि उस पर अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं।
आरोप है कि एक परिचित ने उसके नाम से आईडी बनाई है। परिचित उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। आरोप लगाया कि परिचित ने पूर्व में भी पति को कॉल कर उसके चरित्र को गलत बताया था। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही परिचित से भी पूछताछ की जाएगी।