फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Objection raised on calling a meeting of teachers union

शिक्षक संघ की बैठक बुलाने पर जताई आपत्ति

Mon, 12 Jul 2021 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Objection raised on calling a meeting of teachers union
उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की 14 जुलाई को प्रस्तावित बैठक पर आपत्ति जताते हुए शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बैठक में करीब 800 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव जुलाई के आखिरी हफ्ते में होना है। इससे पहले संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ने व्हॉट्एप ग्रुप में मैसेज कर सभी शिक्षकों की 14 जुलाई को बैठक प्राइमरी स्कूल नंबर-11 में बुलाई है। इसका उद्देश्य चुनाव को लेकर चर्चा करना है। बैठक का मैसेज मिलने पर रहमतपुर निवासी पद्म कुमार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मैसेज में राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बैठक में आमंत्रित किया गया है, जिनकी संख्या 800 के लगभग है। इतनी संख्या में शिक्षकों के पहुंचने से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होगा। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, संघ के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा का कहना है कि बैठक के लिए हर व्यक्ति को आमंत्रित करना प्रक्रिया है। जबकि बैठक में बहुत कम संख्या में लोग पहुंचते हैं। बैठक में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा, इसकी पूरी तैयारी की गई है। साथ ही संख्या ज्यादा होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन से अनुमति लेने का प्रयास चल रहा है। अनुमति नहीं मिलने पर ऑनलाइन बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed