{"_id":"588e28514f1c1b2d3de803c7","slug":"not-providing-the-arms-275-people-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार जमा न कराने वाले 275 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार जमा न कराने वाले 275 लोगों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंसी हथियार जमा न कराने वाले 275 लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी कर दिये हैं। अन्य जो रह गए हैं। उनको भी सोमवार तक नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद भी लाइसेंसी हथियार जमा न कराने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। रविवार के अंक में अमर उजाला ने 'माहौल न बिगाड़ दे लाइसेंसी हथियार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सभी कोतवाली एवं थानों को लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। जिसके चलते रविवार को शहर और देहात क्षेत्र के कोतवाली एवं थानों ने 275 लाइसेंस धारियों को नोटिस जारी किया है। सोमवार को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि इसके बाद भी लाइसेंसी हथियार जमा नहीं होते हैं तो पुलिस की ओर से लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। लाइसेंस निरस्त होने के बाद पुलिस लाइसेंसधारियों के घर पर जाकर लाइसेंसी हथियारों को जब्त करेगी। वहीं 50 से अधिक लोगों ने थानों पर पहुंचकर रविवार को अपने लाइसेंसी हथियार जमा कराए हैं।
चैपिंयन ने जमा कराया लाइसेंसी शस्त्र
पूर्व विधायक एवं खानपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह ने अपना और अपने बेटे के नाम पर दर्ज लाइसेंस शस्त्र जमा करा दिया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन ने लाइसेंसी शस्त्र गन हाउस में जमा करा दिए हैं। जिसकी रसीद उन्होंने थाने में पहुंचा दी है।
विज्ञापन
'लाइसेंसी शस्त्र जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ अब पुलिस सख्ती से पेश आएगी। जो लोग लाइसेंस शस्त्र जमा नहीं करा रहे हैं। उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और पुलिस उनके घर जाकर लाइसेंसी शस्त्र जब्त करेगी।
मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की।