फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No electricity bills, cut 150 connection

बिजली बिल जमा नहीं, 150 कनेक्शन काटे

Thu, 28 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 28 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। विद्युत वितरण ग्रामीण खंड की ओर से बकाएदारों के खिलाफ मंगलौर, लंढौरा और भगवानपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 150 बिजली के कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन

मार्च नजदीक आते ही ऊर्जा निगम ने बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर कर्मियों ने 150 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे। इस दौरान कई जगह ऊर्जा निगम कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। दूसरी ओर झबरेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कोटवाल निवासी अबुल के यहां बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अक्षय कपिल की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। ऊर्जा निगम ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा के अनुसार मंगलौर, लंढौरा और भगवानपुर क्षेत्र में करीब 150 विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। संबंधित उपभोक्ताओं पर 50 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed