फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News NIA raids in youth House in suspicion of suspicious activities

Roorkee: संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के शक में एनआईए का युवक के घर छापा, देर रात तक डाले रखा डेरा

Thu, 23 Nov 2023 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 04:29 PM IST
सार

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की शादी एक साल पूर्व सहारनपुर क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। इस बीच दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया था। युवती अपने मायके में रहने लगी थी।

विज्ञापन
Roorkee News NIA raids in youth House in suspicion of suspicious activities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) की टीम ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के शक में एक युवक के घर पर छापा मारा लेकिन वो नहीं मिला। इस पर टीम ने युवक के परिजनों से गहनता से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग से भी युवक के बारे में तमाम जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की शादी एक साल पूर्व सहारनपुर क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। इस बीच दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया था। युवती अपने मायके में रहने लगी थी। साथ ही युवती पक्ष ने युवक पक्ष पर केस भी दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि युवक के ससुरालवालों ने केंद्र के उच्चाधिकारियों से युवक की शिकायत कर आरोप लगाया था कि वह संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में लिप्त है।
विज्ञापन


Roorkee: कार से स्कूटी में साइड लगने पर बवाल, युवकों ने भाजपा नेता के परिवार पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही युवक के गलत लोगों से भी संबंध हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच एनआईए को दी गई थी। मंगलवार को एआईए की टीम हरिद्वार पहुंची थी। यहां पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद बुधवार को टीम ने स्थानीय खुफिया विभाग को साथ लेकर रुड़की पहुंचकर युवक के घर पर छापा मारा। टीम ने परिजनों से युवक के बारे में गहनता से पूछताछ की।

परिजनों ने बताया कि युवक किसी काम से सहारनपुर गया हुआ है। वहीं, टीम ने युवक के परिजनों से घंटों तक पूछताछ की। वहीं, टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर भी युवक संबंधी आपराधिक रिकार्ड खंगाला। टीम ने देर रात तक रुड़की में ही डेरा डाले रखा और युवक के बारे में जानकारी जुटाती रही। उधर, मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने एनआईए के रुड़की में आने की पुष्टि की है लेकिन वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।

Trending Videos

पूर्व में भी एनआईए मार चुकी है छापा
रुड़की क्षेत्र का संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से पुराना नाता रहा है। एनआई की टीम पूर्व में भी कई बार छापा मार चुकी है। टीम लंढौरा के अलावा कई स्थानों से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि छह दिसंबर को ब्लास्ट में छात्र तुषार धीमान की मौत के मामले में भी एनआई की टीम ने कई महीनों तक रुड़की में डेरा डाले रखा था। हालांकि, अब तक ब्लास्ट मामले से पर्दा नहीं उठ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed