{"_id":"57cb15fe4f1c1b660b2cca70","slug":"newly-married-woman-died-in-musterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की रहस्यमय मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की रहस्यमय मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत की जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर कलां गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। मायकेवालों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराली बीमारी के चलते मौत होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
महाराजपुर कलां निवासी विपिन (पुत्र वेदप्रकाश) की शादी दस जुलाई 2016 को अकबरपुर ऊंद निवासी विजयपाल की पुत्री प्रविता (19) से हुई थी। शनिवार सुबह प्रविता की मौत हो गई। सूचना पर प्रविता के परिजन भी महाराजपुर कलां गांव पहुंच गए। प्रविता के पिता विजयपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली प्रविता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार शाम बेटी से उनकी बात हुई थी। शाम तक वह बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन
ससुरालियों ने उन्हें बेटी की मौत तक की खबर नहीं दी। वह चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। पति विपिन का कहना है कि प्रविता पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। देर रात उसकी तबियत और खराब हो गई। डाक्टर के पास ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि तहसीलदार गोपाल सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति विपिन व ससुर वेदप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन