{"_id":"699081b4ecdd4303850d1345","slug":"new-tb-cases-fall-below-average-in-january-roorkee-news-c-5-1-drn1027-901198-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जनवरी में औसत से कम आए टीबी के नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जनवरी में औसत से कम आए टीबी के नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे टीबी के मामलों के बीच जनवरी माह राहत भरा साबित हुआ है। जनवरी माह में लक्सर सीएचसी पर टीबी के 24 नए मामले सामने आए हैं। यह हर माह आने वाले टीबी के औसत मामलों में कम है।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक (टीबी) की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीबी के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर माह टीबी के 35 से 45 नए मामले आते हैं।
लगभग इतने ही टीबी के मरीज कोर्स पूरा होने के बाद स्वस्थ भी हो रहे हैं। मरीजों की संख्या के लिहाज से जनवरी माह राहतभरा रहा है। सीएचसी में तैनात डाॅट्स सुपरवाइजर शुभम कुमार ने बताया कि जनवरी माह में 24 लोगों की जांच में टीबी की पुष्टि हुई है। हर महीने 35 से 45 नए टीबी मरीजों के औसत को देखते हुए इस माह सबसे कम नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएचसी पर फिलहाल 300 से अधिक टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले रोगियों में टीबी के लक्षण मिलने पर उनकी टीबी जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है। लोगों को टीबी की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।