{"_id":"6941636fa86dbb6bc00055c6","slug":"neighbors-steal-from-masons-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-857759-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पड़ोसियों ने की राजमिस्त्री के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पड़ोसियों ने की राजमिस्त्री के घर चोरी
विज्ञापन
राजमिस्त्री का परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान पड़ोसियों ने जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी देखने पर दो पड़ोसी घर से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दो दिन से आरोपी घर से फरार हैं।
रुड़की कोतवाली को राजमिस्त्री रईस अहमद निवासी बेलड़ा ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह रिश्तेदारी में परिवार समेत गए हुए थे। इस बीच उनके घर से जेवर और अन्य सामान चोरी हो गया। जब वह रिश्तेदारी से अपने घर पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा मिला।
आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर उन्हें पता चला कि शादाब और अमजद निवासी बेलड़ा ने घर में चोरी की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार दोपहर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दो दिन से पुलिस आरोपियों को तलाश करने में लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो पुलिस ने कब्जे में ली है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि विवेचना अधिकारी की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।