फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NCC cadets gave A certificate exam

एनसीसी कैडेटों ने दी ए प्रमाणपत्र की परीक्षा

Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets gave A certificate exam
रुड़की लाल कुर्ती स्थित कैंट बोर्ड स्कूल में आयोजित एनसीसी की परीक्षा देते कैडेट्स। - फोटो : ROORKEE
शहर में दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एनसीसी कैडेटों ने ए प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा दी। दोनों केंद्रों पर 204 एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा दी। इस दौरान कैडेटों से ड्रिल, हथियार और कंपास आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

बुधवार को कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी के ए प्रमाणपत्र के लिए कैडेटों की परीक्षा संपन्न कराई गई। स्कूल में चार विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 92 कैडेटों ने प्रतिभाग किया था। इसमें भारतीय एकेडमी के 22, हिमगिरी से पांच, कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 38 और सरस्वती विद्या मंदिर से 27 कैडेट शामिल रहे। परीक्षा में कैडेटों से ड्रिल, हथियार, कंपास और दिशाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाणपत्र फोर्स में जाने वाले कैडेट को काफी मददगार साबित होते हैं। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर कैडेटों को नंबर मिलते हैं, जो उनकी मेरिट बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक एनसीसी अधिकारी आशीष कुमार, सहायक एनसीसी अधिकारी नीरज नौटियाल, नायब सूबेदार दिलीप सिंह, हवलदार धनवीर सिंह, नायक महेश चंद, संदीप बुड़ाकोटी, सहायक एनसीसी अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी मौजूद रहे। दूसरा केंद्र बीएसएम इंटर कॉलेज में था। यहां भी शहर के विभिन्न विद्यालयों के 112 एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा दी। यहां भी एनसीसी कैडेटों को लिखित परीक्षा, ड्रिल टेस्ट, वेपन ट्रेनिंग आदि करवाई गई। परीक्षा का आयोजन वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी बीएसएम शिक्षण संस्थान के कमल मिश्रा, फर्स्ट ऑफिसर सुभाष शर्मा, केयरटेकर मनोज लामियान, वाहिनी के ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार संजय सामल, बीएचएम सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed