फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'NCC cadets can become part of the army'

भारतीय सेना का हिस्सा बन सकते हैं एनसीसी कैडेट

Thu, 28 Oct 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
'NCC cadets can become part of the army'
बीएसएम इंटर कॉलेज में एनसीसी के बी प्रमाणपत्र के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें एनसीसी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में 84यूकेबीएन एनसीसी की ओर से बी प्रमाणपत्र के लिए एक शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न कॉलेजों के बी प्रमाणपत्र की परीक्षा देने वाले 190 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इसमें कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेटों को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट आगे चलकर भारतीय सेना में अपना भविष्य बना सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसी विद्यालय में एनसीसी संचालित होना छात्रों को देश सेवा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, सूबेदार मेजर बिजेंद्र कुमार, नायब सूबेदार वीरेंद्र, सूबेदार रतन सिंह, सूबेदार यतेंद्र सिंह, नायब सूबेदार संजय, नायब सूबेदार रामप्रसाद, कैप्टन अजय कौशिक, कैप्टन एसके रॉय, कैप्टन सुभाष शर्मा और लेफ्टिनेंट आलोक कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed